बांका (चांदन): चांदन प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय के बाजार, झारखंड सीमा दर्दमारा के बीच एवं आनंदपुर ओपी अंतर्गत भैरोगंज, लालपुर, मथुरा मोड़ इत्यादि जगहों पर सड़क सुरक्षा एवं कोरोना संक्रमण को लेकर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार एवं आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगातार वाहन चेकिंग चलाया गया। जिसमें सड़क पर
चलने वाली वाहन को रोक रोक कर कागजात के साथ मास्क की गई । इसके अलावा भैरोगंज स्थित स्टेट बैंक परिसर , भैरोगंज बाजार, लालपुर बाजार के दुकान पर जाकर बगैर मास्क लगाएं दुकानदारों को मास्क का जुर्माना वसुल किया गया। इस जांच अभियान मेंं बीडियो दुर्गागाशंकर,सीओ प्रशांत शांडिल्य भी लगातार लगे रहें।इसी क्रम में क्षेत्र के दुकानदार, खरीददारी करने आए लोगों ने पुलिस को देखते ही मास्क लगाते नजर आए। इस दौरान कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ाते देखा गया। जिसे आनंदपुर पुलिस ने भैरोगंज बाजार के दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाया। बगैर मास्क लगाए दुकानदारी करते देखा गया तो पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।
इस जांच के दौरान बीडीओ दुर्गाशंकर,सीओ प्रशांत शांडिल्य एंव थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने कहा कि यह अभियान रोजाना चलेगा।दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर मुकदमा भी दर्ज होगा।