रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मौत को गले लगा लिया

 बांका (चांदन):प्रखंड कार्यालय के बगल चांदन- कटोरिया पक्की सड़क किनारे रहने वाले अवकाश प्राप्त कर्मी 70 बर्षीय जयनारायण मिस्त्री अपनी रिपोर्ट का भी इंतजार नही कर सके।और सोमवार तड़के उनका निधन हो गया।बताया जाता है कि वे कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। 23 अप्रैल को पीएचसी में उनका कोरोना जांच कराया गया। जिसकी रिपोर्ट का परिवार वाले इंतजार कर रहे थे।अचानक उनकी तबियत रात को काफी खराब हो गयी। परिवार वाले जबतक उन्हें देवघर ले जाने की तैयारी कर रहे थे।तबतक रात के एक बजे उनका निधन हो गया।इस सम्बंध में चिकित्सा प्रभारी ए के सिंहा का कहना है कि जबतक रिपोर्ट नही आती है उनकी मौत कोरोना से नही माना जाएगा। वैसे इस प्रखंड में आधे दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है पर किसी की भी पुष्टि कोरोना से मौत से नही हो सकी है। वैसे लगातार मौत से लोगो मे दहशत जरूर देखा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के अधिकतर लोग देवघर जाकर जांच करा लेते है। और संक्रमित होने के बाबजुद किसी को जानकारी नही देकर बीमारी का दायरा बढा रहे है। 



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post