हिंदुओं का नवरात एवं मुसलमान भाइयों का रमजान प्रारंभ

बांका (रजौन): इस बार हिंदू एवं मुसलमान दोनों का एक साथ चैती नवरात एवं रमजान का पाक महीना प्रारंभ हो गया है।चैती नवरात् जहां मंगलवार से प्रारंभ हो गया है।वही मुसलमान भाइयों का लगातार एक महीना तक चलने वाले रमजान भी बुधवार से प्रारंभ हो गया है।दोनों धर्मों का एक साथ नवरात एवं रमजान प्रारंभ होने को लेकर पुलिस प्रशासन सजग दिख रहे हैं। प्रखंड इलाके के चकमुनिया,मकरमडीह, चकबीर,कैथा,कटियामा, इस्लामनगर,हरना,धाय हरना, हरना बुजुर्ग,बुजुर्ग हरना, परसौती पुर,मिल्की,रसूल पुर सहित अन्य अल्पसंख्यक गांव में रमजान के पाक महीने को लेकर कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप इफ्तार पार्टी साधारण रूप से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए में शामिल हो रहे है। वही चैती नवरात्र के दूसरे दिन विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों में मां के दूसरे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post