बांका (रजौन):प्रखंड क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण का दौड़ बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को रजौन स्थित धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम द्वारा मुख्य द्वार पर शिविर लगाकर ट्रेन से उतारने के क्रम में 21 यात्रियों की सैंपलिंग कराई गई। जिसमें एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।जिससे वहां उपस्थित यात्रियों में हड़कंप मच गया।पॉजिटिव व्यक्ति प्रखंड अंतर्गत मझगांय निवासी बताया जा रहा है।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन और धौनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार उपस्थित थे।प्रखंड क्षेत्रों में लगातार निकल रहे कोरोना पॉजिटिव को लेकर आमजनों में हड़कंप मचा हुआ है।बता दें कि बीते मंगलवार को भी जांच के क्रम में बरौनी गांव से एक पॉजिटिव निकला था।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। इस प्रकार रजौन प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। कोरोना पॉजिटिव की कहर लगातार जारी रहने से प्रखंड वासियों में भय और दहशत का माहौल बनते जा रहा है।इसका प्रभाव बुधवार को रजौन एवं नवादा सब्जी के सप्ताहिक की हाट में भी देखा गया।कोरोना डर का हाल यह देखा गया कि पहले की तरह सब्जी हाट भीड़-भाड़ से भरा हुआ नहीं था।वैसे शाम पांच बजे के बाद भीड़ में बढ़ोतरी देखी गई।रजौन हाट की तुलना में ग्रामीण इलाके के नवादा बाजार सब्जी हाट में भीड़ भाड़ अधिक रही।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव