बांका (रजौन): डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती राजद कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। जयंती राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित राजद के किसान प्रकोष्ठ जिला संगठन प्रभारी महेश्वरी मलय, सिकंदर प्रसाद यादव,भैरव सिंह कुशवाह, सुरेश यादव,जवाहर यादव,संजय कुमार झा,अरविंद कुमार यादव, रामविलास पासवान,शैल सुता, मीरा देवी,संजय कुमार यादव आदि ने डॉ भीमराव के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके विचारों को रखते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल की साफ सफाई करते हुए रजौन सीओ निलेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया है। माल्यार्पण करने वाले सीओ सहित चंपा रणनीति के समाचार संपादक कुमुद रंजन राव सहित स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,गौरव कुमार,प्रत्यूष परमार्थ,पीयूष कुमार,पंकज ठाकुर,अविनाश कुमार,जर्मनी पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।स्थानीय पत्रकारों ने बताया जिस डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दो सितंबर 2015 को की गई थी।आज बुधवार को अंबेडकर जयंती के दिन किसी भी राजनीतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण कौन-कौन से एक पुष्प अर्पित करने नहीं आया।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव