राशि लेने के बाद भी आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों को बीडीओ ने थाने में मामला दर्ज करने की दी चेतावनी

बांका(रजौन): प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राशि प्राप्त करने के बाद भी लाभुकों द्वारा आवास पूर्ण नहीं कराने को लेकर  बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है।बीडीओ ने लाभुकों द्वारा राशि लेने के बाद आवास पूर्ण अब तक नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को धायहरना - महागामा पंचायत के लाभुकों के घर पहुंचकर आवास पूर्ण नहीं कराने की स्थिति में नीलाम पत्र वाद से लेकर थाने में मामला दर्ज करने की चेतावनी देकर आए हैं।बीडीओ ने बताया कि धायहरना -महगामा पंचायत के मु.अमीरुलाह,कमरुल होदा,जद्दू रजक,उर्मिला देवी चारों आवास लाभुकों के घर पहुंचकर 15 अप्रैल तक आवास पूर्ण नहीं करने की स्थिति में नीलाम पत्र वाद से लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।बीडीओ ने बताया उक्त चारों लाभुकों को आवास सहायक मु.अबु सालेह सिद्धकी एवं आवास पर्यवेक्षक ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा घर पर जाकर कहने के बाद भी नोटिस तमिला कराया गया था।यहां तक आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से व्यापक पैमाने पर प्रचारित करते हुए आवास पूर्ण कराने की चेतावनी भी दी गई थी।बीडीओ ने पूरे प्रखंड के आवास पूर्ण नहीं कराने वाले लाभुकों को अंतिम चेतावनी देते हुए 15 अप्रैल तक आवास पूर्ण नहीं कराने की स्थिति में थाने में मामला दर्ज करने की चेतावनी दी है।बीडीओ ने बताया थाने में मामला दर्ज करने के उपरांत अबतक आवास पूर्ण नहीं कराने वाले लाभुकों से सूद समेत राशि वसूलने की कार्रवाई भी की जाएगी।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post