बांका(रजौन):दिन प्रतिदिन बढ़ते कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लग सके इसके लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।मंगलवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एडिशनल पीएचसी नवादा बाजार सहित महदा -लकड़ा, मोहना,मकरमडीह,कठरंग सहित चिन्हित केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन कार्य जारी रखते हुए 60 साल एवं 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों कोरोना वैक्सीन लगाई गई।सोमवार को पांच केंद्रों पर कुल पहले और दूसरे डोज के रूप में 770 व्यक्तियों को टीका लगाया गया था। जिसको लेकर मंगलवार को भी तीन सौ लोगों को वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन देने के बाद लोगों को 30 मिनट तक स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था।स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मिलाकर कुल 1070 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।टीका लगाने में से एग्रेड एएनएम नीलम कुमारी,विमला सिन्हा,मृणालिनी,श्वेता कुमारी, सुमित कुमार सहित कैंप करते हुए सहयोग कर रहे थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट