कटोरिया में पूर्व सैनिक को अंगवस्त्रम एवं फूल माला देकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया ।
कटोरिया से
अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के पहल पर पूरे प्रदेश में अवकाश प्राप्त सैनिको को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया थ। उसी के तहत शनिवार को बांंका जिले के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के कटोरिया पंचायत अंतर्गत जमुआ गांंव में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सिंधु प्रताप सिंह की उपस्थिति मैं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रामजीवन पांडे के द्वारा सेवानिवृत्ति सैनिक नित्यानंद सिंह को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गय। इस मौके पर सम्मानित करने वालों में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सिन्धु प्रताप सिंह, अमित साह, मंडल महामंत्री गुरुशरण बर्णवाल, मुन्ना बर्णवाल ,सुबोध मिश्र, रामभक्त अमल, हिमराज सिंह,अनिष सिंह ,शिवम सिंह के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के सम्मानित पूर्व सैनिक नित्या नंद सिंह ने प्रदेश युवा मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ,सिंधु प्रताप सिंह, रामजीवन पांडे आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्यों को आभार व्यक्त किया ।
