मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी

 मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी ।

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ीघाट गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में अजय यादव पिता सिरोमणी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया ।घटना के संबंध में जख्मी अजय यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही शंभू यादव, वचन देव यादव , राकेश यादव, आनंदी यादव , रामदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, प्रभु यादव, दशरथ यादव, नित्यानंद एंव सत्यनारायण यादव, के  विरुद्ध  कार्रवाई की मांग की है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि मेरे जमीन पर दबंगई दिखाते हुए मेरे जमीन पर घर निर्माण करने के लिए तरी काट रहा था ।जब हम लोग नेतरी खोदने से  मना करने गए तो सभी नामजद अभियुक्त ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे एवं ईट पत्थर से मारपीट करने लगा । सभी नामजद अभियुक्त जबरन मेरे हिस्से की जमीन पर दखल करना चाहता है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post