बकरी पालन के नाम पर राशि की उगाई के विरुद्ध महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

 बकरी पालन के नाम राशि की उगाही के विरूद्ध महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

भूमि संरक्षण विभाग के जलछाजन योजना के तहत ग्रामीणों को लाभ दिलाने के नाम पर विभाग के कर्मियों द्वारा अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर चांदन प्रखंड के धनुबसार पंचायत अंतर्गत टोनापाथर गांव के महिला किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें वाटर शेड क्रम संख्या 7 के पंचायत सचिव इश्तियाक अंसारी एवं वित्तीय विशेषज्ञ रंजीत कर्ण द्वारा बकरी पालन के लिए अनुदान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि उपरोक्त दोनों कर्मियों ने गांव की कुल 46 महिला किसानों से अनुदान दिलाने  के लिए फाइल तैयार करने की बात कहकर एक हजार रुपए नगद राशि वसूली की थी। साथ ही गत दो फरवरी को कटोरिया के राधानगर मवेशी हाट से सभी महिला किसानों को बकरी खरीदवाया। लेकिन आज तक किसी को भी अनुदान नहीं मिला। पूछने पर दोनों ने पुनः महिला किसानों से 3500 रुपए की मांग की। वहीं पंचायत के मुखिया द्वारा किए गए अनुशंसा की अनदेखी करते हुए दोनों कर्मियों ने कहा कि जलछाजन विभाग में हमारी मनमानी चलेगी। फिलहाल महिला किसानों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में महिला किसान कुंती देवी, पार्वती देवी, सुशीला देवी, रुना देवी,, शोभा देवी, शिल्पा देवी, रेखा देवी  फुलमुनी देवी, पनवती देवी आदि शामिल है। इस संबंध में मुखिया बिंदु भारती ने बताया कि मैंने योजना के पारित करने की अनुशंसा की थी, लेकिन पंचायत सचिव एवं वित्तीय विशेषज्ञ द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।वहीं डीडी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बकरी पालन के लिए लाभुकों को विभाग द्वारा बकरी दिया जाता है। महिला किसानों के आरोपों की जांच की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post