हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया प्रकाश यादव के घर कुर्की जब्ती किया गया
कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना कांड संख्या 226/19 वार्ड सदस्य विनोद यादव हत्याकांड के नामजद अभियुक्त पूर्व मुखिया प्रकाश यादव ग्राम बड़वासनी जबकि राधे मंडल ग्राम घघरीजोर लगभग डेढ़ साल से फरार रहने के चलते दोनों अभियुक्त को बांका न्यायालय के आदेश पर शनिवार को प्रकाश यादव के घर कुर्की जप्ती किया गया ,जबकि एक अभियुक्त राधे मंडल ग्राम घघरीजोर ने शनिवार को बेलहर कैंप कटोरिया के कार्यालय में एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गया हें। घटना के संबंध में मृतक के पिता हीरा लाल यादव ग्राम हीडोलाबरण ने 4 दिसंबर 2019 को कटोरिया थाना में आवेदन देकर मुख्य आरोपी प्रकाश यादव को आरोपी बनाया था ।जबकि सीडीआर के आधार पर राधे मंडल ग्राम घघरीजोर, उचित यादव ग्राम हिडोलाभरण, मनीष कुमार यादव ग्राम रखिया राजदह, पक्की यादव ग्राम डुमरिया एंव राजु यादव दोनो ग्राम डुमरिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.जिसमें से एक आरोपी पक्की यादव एवं मनीष यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार जबकि राधे मंडल एवं राजु यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था । जानकारी के अनुसार कटोरिया बलिया मारा मुख्य सड़क मार्ग पर बड़वासनी गांव के निकट पानी टंकी
के पास हथियार से लैस अपराधियों ने बड़वासनी पंचायत के उप मुखिया विनोद यादव पिता हीरा लाल यादव ग्राम हिडोलवरण थाना कटोरिया की गोलीमार हत्या कर दी थी। कुर्की जब्ती अभियान का नेतृत्व कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक महेश झा, सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार भारी संख्या में पुलिस बलों के सहयोग से कुर्की जब्ती किया गया।
