राशन आवेदन जमा काउंटर पर कोरोना नियम का पालन नही

 बांका (चांदन): कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप और सरकार द्वारा लगातार इसकी रोकथाम के लिए कोरोना नियम के पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके विपरीत प्रखंड कार्यालय परिसर में राशन कार्ड जमा करने के लिए उमड़ी भीड़ द्वारा सभी पदाधिकारियों के सामने नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गयी।जिससे साफ लगता था कि इस भीड़ को कोरोना का कोई ख़ौफ़ नही है। जबकि इस भीड़ में कई दर्जन महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ इस चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़ी होकर अपनी पारी का इंतजार कर रही थी।जबकि इस पूरी भीड़ में किसी के चेहरे पर मास्क नही था। और न ही कोई उन्हें मास्क के लिए प्रेरित करने वाला ही नजर आया। इतना ही नही इस भीड़ में कुछ छुटभैये नेता और पंचायत प्रतिनिधि भी बिना मास्क ही घूमते मिले।


इस सम्बन्ध में बीडीओ ने बताया कि सभी कर्मचारी एंव आम लोगो को मास्क लगाकर ही लोगो को आने को कहा गया है। जिसका पालन भी हो रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post