बांका (चांदन):राशन कार्ड से बंचित गरीब परिवार को नए आवेदन के लिए 5 अप्रैल की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। साथ ही यह भी आदेश दिया कोई भी दिव्यांग, निशक्त, एंव गरीब परिवार इस योजना से वंचित नही रहे। लेकिन चांदन प्रखंड के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी के कारण किसी भी आवेदक का आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर जमा नही लिया जा रहा है। जिस कारण रोजाना गरीब परिवार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के साथ अपने पंचायत प्रतिनिधियों का भी खुशामद कर रहे है।बताया जाता है कि काउंटर पर जमा करने की कोई चिठ्ठी नही मिलने की बात बताकर लोगो को भगा दिया जाता है। और पंचायत चुनाव के बाद आने को कहा जाता है। जबकि प्रखंड के दूर दराज से रोजाना आकर वापस लौट रहे है। वही कुछ लोगो ने यह भी बताया कि कुछ पंचायत प्रतिनिधि अपने खास समर्थकों का आवेदन लेकर चुपके से जमा कर दे रहे है। जबकि काउंटर के आस पास कुछ दलाल किस्म के लोग गरीब से मोटी रकम लेकर उसका आवेदन लेकर जमा कर देता है। इस सम्बंध में काउंटर पर जमा लेने वाले एक कर्मी ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि काफी भीड़ जमा हो जाने के कारण आवेदन जमा नही लिया जा रहा है।
जबकि बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि नही जमा लेने की कोई शिकायत नही मिल रही है।फिर भी उसका पता लगाकर जल्दी से जल्दी आवेदन लेने का काम पूरा किया जाएगा।
