पुलिस कप्तान के आदेश पर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग जांच अभियान

बांका(रजौन): पुलिस कप्तान के आदेश पर शनिवार को रजौन थाना चौक पर  पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में रजौन पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच करते हुए संदिग्धो की तलाशी ली जा रही थी।इस क्रम में पर्याप्त कागजात,बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडिंग वाले बाइक चालकों पर पुलिस की पैनी नजर चल रही  थी।जबकि चार पहिया वाहनों की शराब को लेकर सघन जांच की गई। चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दर्जनों बाइक को जब्त भी किया गया।इस क्रम में कई वाहन को जब्त कर चालान काटा गया।करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन जांच होता देख कर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इधर ,पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाएं जाएंगे।जिसको लेकर बाहन जांच की जा रही हैं।
 रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post