बांका(रजौन;:रजौन थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।शनिवार को सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,एसआई दीपक पासवान एवं सीआई बालमुकुंद दास के नेतृत्व में आए आवेदन को संयुक्त रुप से निष्पादन किया गया।जिसमें दो फरियादियों का भूविवाद का आवेदन मिला जिसकी बारीकी से जांच की गई।जमीनी विवाद में बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और त्वरित दो मामलो का निष्पादन किया गया। सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में कैंप लगाकर रजौन पुलिस के सहयोग से जमीनी विवाद का समाधान किया जाता है।जिसमें भुसिया और रूपशाकित्ता से आए जमीनी विवाद के मामलों का निपटारा किया गया।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट