नवादा बाजार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के छात्र निक्कू कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर नौवां स्थान लाकर बढ़ाया गौरव

बांका(रजौन): बिहार माध्यमिक बोर्ड परीक्षा समिति का परिणाम सोमवार को प्रकाशित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार के छात्र निक्कू कुमार ने राज्य स्तर पर नौवां एवं जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धौरैया की छात्रा जुली कुमारी ने राज्य स्तर पर छठा तथा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता,स्वजन,गुरु जन सहित प्रखंड - जिले से लेकर राज्य का नाम रोशन किया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार निक्कू कुमार के पिता का नाम उत्तम कुमार सिंह,माता का नाम संगीता देवी है।निक्कू के मां पिता ने गरीबी में रहते हुए निक्कू की पढ़ाई का प्रारंभ बगल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से की थी। निक्कू ने गांव के शिक्षाविद विवेकानंद सिंह के संरक्षण में ट्यूशन के रूप में पढ़ाई करता था।उत्तम कुमार गरीब किसान के श्रेणी में आता है। निक्कू को राज्य स्तर पर नौवां एवं जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने की स्थिति में नवादा इंटर स्तरीय हाई स्कूल एचएम विनोद कुमार,वरीय शिक्षक सह पूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह,वर्तमान मुखिया कल्पना देवी,मुखिया प्रतिनिधि पप्पू उर्फ मनोज कुमार मंडल शिवमणि चिल्ड्रन एकेडमी नवादा बाजार पर प्राचार्य शैलेश कुमार आदि ने निक्कू के घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।निक्कू दो भाई में से बड़ा है।छोटा भाई अंकेत कुमार अष्टम कक्षा में एवं इकलौती बहन ज्योति कुमारी नवम कक्षा में पढ़ती है। पंचायत की मुखिया कल्पना देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार मंडल नवादा बाजार सहित अन्य गांव के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर मिठाई खिलाते हुए बधाई दी है।धोरैया हाई स्कूल से राज्य में छठा एवं जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किए जिला टॉपर जुली कुमारी धौरैया मोहनपुर गांव के संजय कुमार मंडल एवं राम दुलारी देवी की पुत्री है। जूली तीन  बहन में से सबसे बड़ी एवं एक भाई है। जूली कुमारी में राज्य स्तर पर 479 एवं नवादा हाई स्कूल में छात्र निक्कू कुमार ने 476 अंक लाया है।इस प्रकार जिला टॉपर के रूप में प्रथम स्थान जूली एवं द्वितीय स्थान निक्कू ने प्राप्त किया है। निक्कू की मां संगीता परमपिता उत्तम कुमार सिंह तथा जूली की मां संजय मंडल एवं माता राम दुलारी देवी ने मिठाई खिलाकर पुत्र पुत्री को बधाई दी है।निक्कू ने राज्य स्तर पर 59 वां एवं जूली ने 31 वां रैंक हासिल किया है।निक्कू ने अपने साक्षात्कार में बताया कि आईआईटी इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखा हूं।अपनी सफलता का श्रेय अपने मां पिता एवं गुरुजनों को दी है।कोविड-19 के कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई, रिवीजन,सअध्ययन से बेहतर अंक हासिल हुआ है।धौरैया बीडीओ अभिनव कुमार भारती ने बताया मंगलवार को जुली कुमारी के घर पर पहुंच कर सम्मानित किया जाएगा।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post