कांवरिया पथ पर लूटी गई मोबाइल बरामद,दो को भेज गया जेल

 बांका (चांदन): 2019 के श्रावणी मेला में चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ स्थित हड़खार के असम बंगाल धर्मशाला में सहरसा के कुछ कांवरिया से 8 मोबाइल चोरी की घटना में चोरी गया एक मोबाइल थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा बरामद करने साथ पूछताछ के लिए चार को गिरफ्तार कर हर तरह से पूछताछ करने के बाद दो को छोड़ दिया गया। जबकि दो को कोरोना जांच के बाद बांका जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि बीते दो वर्ष पूर्व श्रावणी मेला के दौरान सहरसा के कांवरियों का एक जत्था आसाम बंगाल धर्मशाला मे ठहरा था।मध्यरात्रि को अज्ञात किसी उचक्के ने 8 मोबाइल की चोरी कर ली थी ।इस मामले को लेकर पीड़ित ने चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी मगर आज तक उस पर ठंडे बस्ते में डाल दिया। पर अचानक थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने इस मामले को देखना शुरू किया तो तत्काल  गुरुवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर थानाध्यक्ष ने सिलजोरी गांव से एक नाबालिग लड़की के पास से मोबाइल बरामद कर लिया।पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि चांदन बाजार स्थित पुरानी थाना के समीप एक मोबाइल दुकान चलाने वाले मो साहिल नामक युवक से तीन हजार में खरीद किया था।जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने साहिल को अपने हिरासत मे ले लिया । जबकि साहिल की निशानदेही पर आनन्दपुर ओ पी क्षेत्र के नोनियां गांव से  रोहित यादव को तथा गौरीपुर पंचायत के डुब्बा गांव निवासी विकास झा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।इस बाबत थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया की पूछताछ के बाद मो साहिल और रोहित को जेल भेज दिया गया है।रोहित ने ही मोबाइल बेचने के लिए सोहिल को दिया था। जिसे सोहिल ने सिलजोरी की लड़की के पास बेच दिया था।  


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post