कटोरिया में ओवरलोडिंग के खिलाफ गिट्टी लोड ट्रक एवं हाईवा जांच में दस लाख नब्बे हजार का जुर्माना वसूला गया
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया देवघर- मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार अहले सुबह ओवरलोडिंग के खिलाफ गिट्टी से लदी ट्रक एवं हाईवा की जांच की गई। जांच के क्रम में दस ट्रक एवं हाईवा को जप्त कर कटोरिया थाना परिसर ले आया गया। इस क्रम में ओवरलोडिंग रहने के चलते विभिन्न वाहनों से दस लाख नब्बे हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला अनुमंडल पदाधिकारी एवं कटोरिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार के सहयोग से जांच किया गया। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जानकारी देते हुए कहा कि ट्रक एवं हाईवा मालिकों को कड़ी हिदायत पूर्व में कई बार देने के बावजूद भी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। लाचार होकर ट्रक चालक एवं वाहन मालिकों के खिलाफ छापामारी कर कार्रवाई की गई है ।उन्होंने कहा कि कटोरिया के सभी मार्गों पर लगातार अभियान चलाकर प्रत्येक दिन ओवर लोडिंग वाहन चालक एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले चालक एंव वाहन मालिकों के विरुद्ध हडंकम मचा हुआ है।
