लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना

 लालू प्रसाद यादव की रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने की पूजा अर्चना

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट द्वारा रिहाई के आदेश पर उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूजा- अर्चना की। इस दौरान कटोरिया विधानसभा के मौथाबाड़ी पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बेलचुर गांव स्थित देवी दुर्गा के मंदिर में स्थापित प्रतिमा एवं दरदा गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा- अर्चना कर लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र एवं कुशल स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर राजद पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वर यादव, चुरामन यादव, प्रकाश, दिलीप यादव, रविन्द्र यादव, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post