कोरोना से बचाव को लेकर कटोरिया पुलिस ने की माइकिंग
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को माइकिंग की गई। इस दौरान सी ओ सागर प्रसाद एवं कटोरिया थाना अनि महेश झा द्वारा बाजार के चारों रोड में घूम घूमकर लोगों को मास्क पहनने की अपील की गई। माइकिंग कर लोगों को एक-दूसरे के बीच शारिरिक दूरी बनाए रखने को कहा गया। कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश का पालन करने की अपील की गई। साथ समय के अनुसार दुकान को बंद करने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया।