शराब के नशे में धुत्त होकर मारपीट थाने में दिया आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के मनियांं पंचायत अंतर्गत मनियांं गांव में बीते रात्रि मारपीट करने का मामला सामने आया है ।घटना के संबंध में सुदीन यादव के पुत्र राहुल कुमार ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर दीपक यादव ग्राम मनिया ,विपिन यादव ग्राम पोड़ेया, अशोक यादव ग्राम विराडीह के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि प्रत्येक दिन के तरह रात्रि को मैं अपने घर में कामकाज कर रहा था। तीनों नामजद अभियुक्त शराब के नशे में धुत होकर हथियार से लैस होकर घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मेरे घर में प्रवेश कर मेरे साथ मारपीट करने लगा ।जब हम लोग हल्ला किए तो अगल बगल के ग्रामीण इकट्ठा होते देख तीनो नामजद अभियुक्त भाग गए। इसके पूर्व भी इस तरह की घटना का अनजाम दिया था। जिसको लेकर हमने एक लिखित आवेदन कटोरिया थाना में दिए थे। कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते तीनों नामजद अभियुक्तों का मनोबल बढ़ गया है । यह लोग दबंग किस्म के लोग हैं किसी के साथ शराब के नशे में धुत होकर बेवजह मारपीट एवं गाली-गलौच करते रहता है ।फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।