दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर थाने में दिया आवेदन

 दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को लेकर थाने में दिया आवेदन

 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में बीते रात्रि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ ।मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराइ गई हें।  घटना के संबंध मेंं रामदेव यादव की पत्नी संगीता देवी  ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही नंदू लाल यादव, पूरन यादव के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते रात्रि करीब सात बजे मैं अपने घर मैं खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक शराब के नशे में धुत होकर दोनों नामजद अभियुक्त घर में प्रवेश कर पीछे से  मुझे  पकड़ लियाऔर मेरे  साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। जब  इसका विरोध किया तो  मारपीट करने लगा। हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण इकट्ठा हुए तो दोनों भाग गए। जब मेरा पति घर आए तो  घटना के संबंध में सारी बात बताई ।मेरा पति उन दोनों के घर पूछने गया तो उसके साथ भी मारपीट कर दिया। इस तरह की घटना इसके पूर्व में भी कई बार मेरे साथ कर चुका है।  मैं इसके पूर्व भी  थाना में एक लिखित आवेदन भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाही नहीं होने के चलते दोनों आरोपी का मनोबल  बढ़ा हुआ है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष के नंद लाल यादव के पत्नी बेवी देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामदेव यादव , संगीता देवी ,ज्ञानी यादव, रामदेव यादव, धर्मा यादव  के विरुद्ध जमीनी विवाद को लेकर आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया है कि दोनों के बीच पूर्व से पुरानी जमीन संबंधी विवाद चल रहा है ।इसी के लेकर दोनों के बीच बराबर मारपीट की घटना  होते रहता है। कटोरिया पुलिस दोनों पक्षों का आवेदन लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post