नये कोरोना गाइडलाइंन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सड़क पर उतर कर माइकिंग कर खुली दुकानों को करवाया बंद

बांका (रजौन)::कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बिहार सरकार के नये कोरोना गाइडलाइंन को देखते हुए सोमवार देर शाम को जिला प्रशासन के निर्देश पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में,रजौन,राजावर,तेरह माईल सहित अन्य चौक चौराहों पर माईकिंग कर शाम छह बजे के बाद सभी मेडिकल दुकानों को छोड़ कर सभी दुकान बंद है रखने का निर्देश दिया जा रहा था। साथ ही रात्रि  नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का पालन करने के लिए कह रहे थे ।कोविड- 19 गाइडलाइंन का पालन नहीं करने पर करवाई करने का निर्देश दिया गया है।उसके बाद शाम छह बजे के बाद खुली दुकानों को पुलिस प्रशासन ने कड़े डांट फटकार लगाते हुए निर्देश देते हुए खुले दुकानों को बंद करवाया।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post