खैरा गांव में आग लगने से पुआल व झोपड़ी जलकर हुआ खाक

बांका (रजौन)बांका:सोमवार की शाम प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में आग लगने से मंगल चौधरी के एक पुआल टाल व झोपड़ी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में घर से चिंगारी निकलकर मंगल चौधरी के पुआल के टाल व एक झोपड़ी पर जा गिरा जिससे आग लग गई।आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गया।झोपड़ी सहित पुआल का पुंज जब धुं-धूं कर जलने लगा तो आग की उठती लपटें देखकर आस-पास के ग्रामीण आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए।लेकिन तब तक आग की लपटें काफी तेज हो गई थी।इसके बाद काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा  आग पर काबू पाया गया।जिससे गांव के अन्य पुआल व घर जलने से बाल-बाल बच गए।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post