बांका (रजौन) : सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान भक्ति यज्ञ मंगलवार को सीताराम विवाह महोत्सव के साथ संपन्न हो गया।भागवत कथा 31 मार्च को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई थी।सोमवार की रात महारास लीला एवं मंगलवार को दिवा सत्र में गोकुल से मथुरा प्रस्थान,कंस वध एवं श्री कृष्ण सुदामा मिलन प्रसन्न को अद्भुत देव तुल्य झांकियों के साथ प्रस्तुत किया गया।कथा की अंतिम रात सीताराम विवाह महोत्सव का रहा। बरात यज्ञ कथा स्थल से सज धज कर आकर्षक झांकियां, बैंड बाजे गाजे-बाजे एवं घुड़सवार नृत्य के साथ सीमा पर अवस्थित करीब दो किलोमीटर पर अवस्थित गांव मोहनपुर पहुंचने पर पूरे ग्राम वासियों ने उत्सवी माहौल के बीच देवतुल्य भगवान राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न चारों भाई,सीता मैया सहित सभी बहनों का माल्यार्पण,मंगल आरती उतारते हुए रस्म पूरा किया।बरात में काफी संख्या में इलाके के भक्तगण श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग पैदल यात्रा करते हुए किया।कथावाचक ने बताया इस गांव में 16 वर्ष पूर्व मेरे द्वारा 2005 के अप्रैल महीने में भी भागवत कथा कहने का अवसर मिला था। गांव वाले ने इसके पूर्व 1994 ईस्वी में इसी परिसर में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन कर गांव का नाम रोशन कर चुका है।बुधवार को हवन यज्ञ,महा मंगल आरती,विसर्जन के साथ भागवत कथा संपन्न करा लिया जाएगा।लगातार 31 मार्च से लेकर छह -सात अप्रैल तक पूरा गांव जय श्री राम,श्री राधे राधे की जय हो से वातावरण गुंजायमान होता रहा।पूरे ग्राम वासियों ने यज्ञ को संपन्न कराने में तन मन धन समर्पण की भावना दिखाकर संपन्न कराया है। डॉ.महेशानंद जी महाराज ने शिष्य धनकुंड थाना अंतर्गत रनयोद्धा निवासी तबला वादक जयराम सिंह,बनगांव ग्रामवासी मनोज कुमार सिंह,यज्ञ समिति एवं समस्त ग्राम वासियों युवकों को इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम कराने के लिए साधुवाद एवं आभार प्रकट किया।यज्ञ को संपन्न कराने में कपिल देव राव,बादल राव,पवन राव,मुकेश कुमार राव,नीरज कुमार,विशाल कुमार,विपिन कुमार राव,पृथ्वीराज चौहान,संतोष कुमार राव आदि का प्रशंसनीय और सराहनीय कार्य रहा।पूरे ग्राम वासियों ने आपसी भाईचारा, अमन चैन शांति का वातावरण के माहौल में सर्वधर्म समभाव की भावना से आगे बढ़ने का साधुवाद भी दिया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट