रजौन के दो युवक की भीषण सड़क दुर्घटना में मुंबई के नाशिक में मौत,दो गंभीर रूप से जख्मी,गुजरात के वापी में रहकर कांट्रेक्टर का करता था काम,सुजालकोरामा एवं आसमानी चक गांव शोक में डूबा

बांका(रजौन),:रजौन क्षेत्र के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत आसमानीचक और राजावर पंचायत के सुजलाकुरामा गांव के दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो जाने की खबर है।वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।मृतक के परिजनों स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुजलाकुरामा निवासी राजेश सिंह और आसमानीचक निवासी नीरज कुमार सिंह एवं दो अन्य जख्मी गुजरात के वापी में कांट्रेक्टर का काम करता था। जानकारी के अनुसार राजेश सिंह व नीरज कुमार सिंह व दोनों लोग रजौन प्रखंड के ही कार से मुंबई अंतर्गत नासिक के धार्मिक स्थल शिरडी पूजा करने के लिए चारों कार से जा रहे थे ।इसी क्रम में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस में भीषण टक्कर हो गई।भीषण टक्कर के कारण कार में सवार राजेश सिंह और नीरज कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों जख्मी का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार बस के अंदर जा घुसी थी।जिसके बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मोबाइल के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया।उक्त दोनों गांव में मौत की खबर मिलने के बाद मातम पसरा हुआ है।वही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post