बांका: जिले के सभी प्रखंड सोमवार का दिन राशन से वंचित लोगो के आवेदन जमा करने का अंतिम दिन था।इस दौरान सभी प्रखंड कार्यालय में सुबह पांच बजे से ही लम्बी कतार लग गयी थी।जिसके द्वारा कोरोना नियम का पूरी तरह धज्जियां उड़ाया गया।इस पर किसी पदाधिकारी या पंचायत प्रतिनिधि का कोई लगाम नहीं चला । सुबह 5 बजे से ही महिला, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवेदन लेकर उपस्थित लाभुक बिना कोरोना के भय के प्रखंड कार्यालय में जमा हुए । बिना चेहरे पर मास्क लगाये, और शारीरिक दूरी का पालन किये एक दूसरे से सम्पर्क में खड़े थे। जो कोरोना जैसी महामारी के फैलने का आधार था।कई महिलाओं ने पूछने पर बताया कि पहले पेट के लिए अनाज की व्यवस्था होने के बाद ही बीमारी के बारे में सोचा जाएगा। काफी भीड़ को देख कर कई प्रखंड में पुलिस को बुलाना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ वाले चांदन प्रखंड में बीडीओ दुर्गाशंकर और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के प्रयास के बाद सभी का आवेदन लेकर सभी को वापस भेज दिया गया।
सरकारी कार्यालय में जमकर उड़ी कोरोना के नियम की धज्जियां
byआमोद कुमार दुबे
-
0
