बांका (चांदन):राशन कार्ड से बंचित लाभुकों के लिए सरकार द्वारा 18 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रखंड कार्यालय आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने का आदेश होने के बाबजूद सरकारी पदाधिकारी औऱ पंचायत प्रतिनिधियों की घोर लापरवाही के कारण सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों द्वारा आवेदन जमा करने का हुजूम जमा हो गया।जिस दौरान काफी हो हंगामा,और अफरातफरी के बीच तनाव पूर्ण माहौल पैदा होने पर आनन फानन में सभी आवेदन ऑफ लाइन जमा कर लिया गया।18 मार्च से आवेदन जमा होने की जानकारी लोगो को नही देने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। बताया जरा है कि 1 अप्रैल को जागरण की पहल पर लोगो को इस बात की जानकारी होते ही लाभुक का हुजूम 3 को प्रखंड कार्यालय पहुँचना शुरू हो गया। औऱ अंतिम दिन सोमवार सुबह 5 बजे से दस बजे तक 4 हजार से अधिक महिला, पुरुष, छोटे छोटे बच्चों के साथ जमा होने लगे।भीड़ की स्थिति और तनाव पूर्ण माहौल देख कर किसी ने यह अफवाह फैला दिया कि 10 बजे के बाद आवेदन जमा नही होगा।फिर तो हंगामा और बढ़ गया।बाद में पुलिस को बुलाकर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की पहल पर कुछ स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी लोगो का आवेदन जमा लेकर एक कमरे में रख लिया गया।जिसके बाद हंगामा कम हो गया। और भीड़ धीरे धीरे कम होने लगी। बताया जाता है कि कुछ पंचायत प्रतिनिधि को जानकारी के बाबजूद उनके द्वारा अपने अपने पंचायत के अपने समर्थकों का आवेदन लेकर उसे अपने आवास में जमा किया गया था । जिसे अंतिम तिथि को प्रखंड कार्यालय लाकर दे दिया जाना था। इसमें पंचायत प्रतिनिधि के विरोधी का आवेदन नहीं लिया गया था। इस प्रकार हंगामे को और हवा देकर मामले को काफी तनावपूर्ण बना दिया गया था। इस हंगामे के बीच कोई भी पंचायत प्रतिनिधि वहां दिखाई नहीं दे रहे थे। अगर समयानुसार यह आवेदन ले लिया जाता तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
