बांका (रजौन): सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर 15 विष्णुपुर बिंडी टोले में आग लगने से मोफिल मंडल का सड़क किनारे अवस्थित पुआल के टाल में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया है।आग लगने की सूचना मिलते ही विष्णुपुर गांव में भागवत चल रहे कथा श्रवण के लिए आए हुए भक्तगण श्रद्धालुओं ने कथा छोड़कर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया।ग्रामीणों ने बताया ग्रामीणों एवं भागवत कथा सुनने के लिए आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा दौड़ कर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया।जिस कारण बगल स्थित दर्जनों घर आग के चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।आग लगने से पांच हजार रुपये से अधिक का नुकसान होने बात कही जा रही है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट