बकरी मूंग की फसल चरने को लेकर हुए विवाद में आधे दर्जन जख्मी,नवादा सहायक थाने में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई माम

बांका (रजौन): नवादा सहायक थाना अंतर्गत सकहारा पंचायत के गोराडीह गांव में गुरुवार की शाम बकरी द्वारा मूंग का फसल चरने को लेकर हुए दोनों पक्षों विवाद में आधे दर्जन लोग जख्मी हो जाने की खबर है।नवादा सहायक खाने में गोराडीह गांव के फुलटन पासवान एवं पप्पू पासवान ने अलग-अलग मामला दर्ज कराते 33 व्यक्तियों को आरोपित किया है।पहला मामला फुलटन पासवान ने दर्ज कराई है। दर्ज मामले में बताया है कि मेरी बकरी पप्पू पासवान का मूंग लगा खेत में घुस गया और मूंग खाने लगा।यह देखकर पप्पू पासवान मेरा बकरी को तालाब में फेंक दिया।इसका विरोध करने पर पप्पूपासवान,राकेश,पवन,महेश,अजय,उपेंदर,प्रभाष,भूदेव, बबलू,सीशो,रंजीत,छोटू,बंशीधर झाड़ू जितेंद्र,राहुल एवं सनी पासवान ने गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर सभी लोगों ने अपने अपने हाथ में लाठी,डंडा, तलवार ,गड़ासा लेकर जान मारने की नियत से मुझे तथा मेरे परिवार के लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस क्रम में मंजू देवी के गले से सोने की सिकरी खींच लिया तथा पॉकेट से पांच हजार रुपये पप्पू पासवान ने खींच लिया। दूसरा मामला पप्पू पासवान ने दर्ज कराते हुए भूपेश पासवान,अंकित,मंजू,महेंदर,सिकंदर भुनेश्वर,योगेंद्र,सनी,राजेंद्र,ट्विंकल,अमित,सत्यनारायण दिलीप ,फुलटन,पंजू एवं कुंदन पासवान को आरोपित किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने मामला दर्ज करते हुए सत्येंद्र प्रसाद सिंह को अनुसंधान का दायित्व सौंपा है।सभी जख्मियों का इलाज गुरुवार की देर रात सीएचसी केंद्र में कराने के उपरांत कुछ जख्मियों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन र

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post