धौनी रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच में फिर चौथे दिन चार यात्री व स्वास्थ्य केंद्र पर दो व्यक्ति निकला पॉजिटिव

बांका(रजौन):प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को फिर रिकॉर्ड एक साथ छह कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने बाद से लोगों में हड़कंप मच गया।कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना जांच के क्रम में धौनी रेलवे स्टेशन पर चार यात्री और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।रजौन स्थित धौनी रेलवे स्टेशन पर सामुदायिक स्वास्थ्य के टीम द्वारा शिविर लगाकर ट्रेन से उतर रहे 25 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।यात्रियों में निकले पॉजिटिव पिपराहडीह,धर्मयाचक,तिलकपुर झाजोतरी गांव के रहने वाला बताया जा रहा है।कोरोना जांच धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन,डॉ अमित कुमार,मृत्युंजय कुमार कर रहे थे।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 लोगों का किट के माध्यम से कोरोना जांच किया गया।जिसमें रजौन एवं रामपुर से एक- एक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाया गया है।लगातार निकल रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन रहा है।इस तरह से प्रखंड क्षेत्रों में कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मालूम हो पहले भी कॉलेज प्राचार्य,इंडियन इलाहाबाद बैंक मैनेजर,यूनियन बैंक स्टाफ पॉजिटिव निकलने के बाद थाना परिसर और बैंक परिसर को सैनिटाइज करवाया जा चुका है।शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपरामा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके पहले भी सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने रजौन थाना चौक बस स्टैंड पश्चिम स्थित कॉलेज प्राचार्य कॉलोनी को बांस बल्ला से सिल करते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के खैरा,मझगांय,खिडडी,मोहना गांव के कई लोगों को भी भागलपुर मायागंज सहित अन्य स्थानों में कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव बता दिया गया है।इस कारण इन गांवों में भी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में पहले से हड़कंप मचा हुआ है।धौनी -बामदेव पंचायत के पिपराडीह गांव में गुरुवार को भी सीएचसी केंद्र में जांच के क्रम में एक शिक्षक को पॉजिटिव पाया गया था।शुक्रवार को फिर धौनी रेलवे जांच के क्रम पिपराडीह गांव के ही यात्री को पॉजिटिव बता दिया गया है।इस प्रकार पिपराडीह गांव में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर दो हो गई है। प्रतिदिन बढ़ते कोरोना पॉजिटिव की संख्या से प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में भय दहशत माहौल बनते जा रहा है।कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन मानकर शुक्रवार से रजौन थाना के मेन गेट पर चौकीदार की तैनात कर दी गई है।आम जनों के प्रवेश पर भी नजर रखी जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post