कोरोना विस्फोट,आधे दर्जन निकले रजौन में पॉजिटिव

बांका (रजौन):प्रखंड क्षेत्रों में कोरोना विस्फोट होने से हड़कंप मचा हुआ है।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद चार और भागलपुर मायागंज से दो रिपोर्ट कुल छह कोरोना संक्रमित मिले। एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से प्रखंड क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। इसमें प्रखंड क्षेत्रों से आए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मायागंज में कोरोना जांच करवाया था जिसमें प्रखंड के सैदपुर,उपरामा कटिया,सिंहनान,रजौन बाजार  कठौन से एक -एक पॉजिटिव मरीज मिले है।छह पॉजिटिव में एक उपरामा के शिक्षक और दूसरा डीएन सिंह भूसिया कॉलेज  प्राचार्य कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं।प्रखंड क्षेत्रों में भी कोरोना कि दूसरी लहर का असर बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग लगातार बेपरवाह बने हुए हैं।अब फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं।इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस शारीरिक दूरियां की धज्जियां उड़ाई जा रही है।लोग बिना मास्क के ही धड़ल्ले से बिना कोई डर के घूम रहे हैं।खासकर दुकानों और सब्जी हाटो में ना ही शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है और ना ही मास्क लोग पहन रहे हैं।सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि कोरोना  पॉजिटिव पाए गए स्थानों पर रविवार से माइक्रो कंटेनमेंट जौन से 30 से 35 आसपास पड़ोस के लोगों का आरटीपीसीआर जांच कराने के उपरांत जांच रिपोर्ट भागलपुर भेजी जाएगी।माइक्रो कंटेनमेंट जौन पर विशेष पैनी नजर रखी जाएगी। बीएचएम राजेश रंजन ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल तक विशेष जागरूकता कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना सैंपलिंग लेने का अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post