रजौन में 1200 लोगों को लगाया गया कोरोना का इंजेक्शन

बांका (रजौन): बढ़ते वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीका लगाने का दौड़ तेज कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएचसी केंद्र सहित आधे दर्जन स्थानों पर कैंप करते हुए 12 सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। सीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सौ,नवादा सौ,विष्णुपुर सौ, कठरंग तीन सौ,मकरमडीह 150,मोहना एवं महादा कैंप स्थल पर सौ -सौ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है।बीएचएम राजेश रंजन ने बताया 11 से 14 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 45 से ऊपर वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।इस अभियान के क्रम में प्रतिदिन सीएचसी सहित चिन्हित सभी कैंप स्थानों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। अधिक से अधिक 45 से ऊपर वाले लोगों को कोरोना टीका लगाए जाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित करने के लिए लगाया गया है।कोरोना टीका बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा,रजौन अंचल राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार, अरुण चंद्र दास ने शनिवार को सीएचसी केंद्र पहुंचकर लिया है।रजौन सीएचसी केंद्र पर कोरोना का टीका नीलम कुमारी,श्वेता कुमारी,नवादा एडिशनल पीएचसी में मृणालिनी,विष्णुपुर में सुमन कुमारी आदि टीका लगा रही थी।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post