बांका (रजौन):रजौन व नवादा थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन कर भू- विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। रजौन थाना परिसर में एसआई उमेश कुमार प्रसाद,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास ने संयुक्त रूप से निष्पादन किया।जिसमें रजौन और करसानी के दो फरियादियों ने जमीनी विवाद का आवेदन दिया। जिस की बारीकी से जांच कर निष्पादन किया गया।वहीं नवादा थाना परिसर में कर्मचारी सुबोध कुमार झा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन हुआ लेकिन कोरोना के डर से एक भी भूमि विवाद से संबंधित फरियादी नहीं पहुंचे।सीआई ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में कैंप लगाकर थानाध्यक्ष के सहयोग से जमीनी विवाद का समाधान किया जाता है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव