सवारी वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन जख्मी
बांका (रजौन): भागलपुर बरारी श्मशान घाट से शव का दाह संस्कार कर वापस घर लौट रहे सवारी वाहन एवं ट्रक के भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत तथा आधे दर्जन शव वाहन पर सवार आधे दर्जन परिजन एवं स्वजन जख्मी हो जाने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह अपने भाई के जमाई खोखा मंडल अपने अन्य स्वजनों के साथ बरारी श्मशान घाट का दाह संस्कार कर सवारी वाहन से वापस घर लौट रहा थे। इसी क्रम में मुख्य सड़क मार्ग टेकनी के समीप एक अनियंत्रित तेज गति में आ रही भारी वाहन ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।इस बीच सवारी वाहन पर सवार बनगांव ग्राम निवासी कमलेश्वरी मंडल (62) सहित बाल्मीकि मंडल, नित्यानंद मंडल ,शंकर मंडल सहित अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया ।सभी जख्मियों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ शहनवाज आलम ने सभी जख्मियों को रेफर कर दिया। जिसमें रास्ते में राजावर के समीप जाने के क्रम में कमलेश्वरी मंडल की मौत हो गई। शेष जख्मियों को भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती नहीं लेने की वजह से वापस लाकर बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से शंकर मंडल की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही थी। शंकर मंडल की भी मौत शनिवार की रात समाचार प्रेषण तक हो जाने की खबर है।मृतक कमलेश्वरी मंडल अपनी पत्नी ज्योति देवी सहित तीन पुत्री दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पहुंचकर ट्रक एवं सवारी वाहन को जब्त कर ली है।मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक फरार हो गया है। इस घटना से पूरे वनगांव एवं दोनों मृतक के स्वजनों के घर एवं सगे संबंधियों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।मृतक के स्वजनों एवं जख्मियों ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है।जब्त ट्रक का नंबर बीआर 06 जीसी 0709 एवं सबारी गाडी नंबर बीआर 10 पी 7489 अंकित है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव