भारी वाहनों को ओवरलोडिंग के आरोप में अभियान चलाकर एसडीओ ने 20 को किया जब्त

बांका( रजौन) :शुक्रवार को मुख्य सड़क मार्ग रजौन प्रखंड मुख्यालय के सामने,धौनी होटल से लेकर पुनसिया तक एसडीओ मनोज कुमार चौधरी एवं एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 20 भारी वाहनों को ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त करते हुए प्रखंड मुख्यालय के मैदान परिसर में लगवाते चले जा रहे थे।इस मौके पर खान निरीक्षक महेश्वर पासवान, सीओ निलेश कुमार चौरसिया,प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार,अवर निरीक्षक नागेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में पुरुष- महिला सशस्त्र बल ओवरलोडिंग भारी वाहनों की धरपकड़ में सहयोग करने में लगे रहे।एसडीओ स्वयं सीओ एवं पुलिस बलों के साथ सड़क मार्ग पर पैदल राह चलते हुए भारीओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करते हुए आवश्यक चालान परमिट अन्य कागजात को जांच पड़ताल के उपरांत प्रखंड परिसर में लगाने का आदेश दे रहे थे।एसडीओ ने भारी वाहनों पर गिट्टी लोडिंग के आरोप में 12 से 22 चक्के केओवरलोडिंग वाहन शामिल है। इस कार्रवाई में करीब 20 से 25 लाख रुपये की वसूली सरकारी राजस्व के रूप में होने की अनुमान लगाई गई है।सभी ओवरलोडिंग भारी वाहनों पर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक को एसडीओ ने आदेश दिए है।यह व्यापक पैमाने पर कार्रवाई डीएम सुहर्ष भगत एवं पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता के संयुक्त आदेश पर शुक्रवार को करीब एक बजे से देर संध्या तक चलती रही।
ओवरलोडिंग भारी वाहनों पर कार्रवाई पुनसिया,धौनी होटल से लेकर थाना चौक,पुनसिया तक करीब पांच से सात घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग पर कैंप करते हुए की गई है।ओवरलोडिंग भारी वाहनों पर कार्रवाई को लेकर पासर एवं लाइनर गिरोह के सदस्यों को बाइक पर सवार होते हुए कान में मोबाइल लगाते हुए आगाह करते हुए देखे जा रहे थे।पासर एवं लाइनर गिरोह के सदस्यों के बीच काफी खलबली देखी जा रही थी। पासर एवं लाइनर गिरोह का सदस्य गुप्तचर के रूप में कैंप स्थल से लेकर पेट्रोल पंप धौनी होटल तक जगह-जगह रिपोर्ट आदान-प्रदान करते हुए देखे जा रहे थे।एसडीओ मनोज कुमार चौधरी ने बताया जब्त किए गए ओवरलोडिंग भारी वाहनों के विरूद्ध आगे की कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक को निर्देशित कर दिया गया है।इस कार्रवाई से बालू माफियाओं कारोबारियों से लेकर ओवरलोडिंग भारी वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।एसडीओ ने बताया इस तरह की कार्रवाई लगातार समय -समय पर चलती रहेगी।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post