अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वेबिनार के माध्यम से जागरूकता अभियान पर बल

बांका(रजौन):14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस बार कोविड-19 को देखते हुए डिजिटल रूप से आमजनों को अगलगी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।शनिवार को बांका आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से अगलगी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।आपदा  प्रबंधन कंसल्टेंट अनंत कुमार ने कहा कि आपदा से पूर्व,आपदा के समय व आपदा के बाद तीन स्टेज को ध्यान में रखना होता है।सावधानी अपना कर हम आपदा के प्रभाव को कम कर सकते है।अग्निक अमन कुमार ने कहा कि सभी लोगों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अगलगी से बचाव को क्या करें क्या न करें।हमेशा सभी कार्यालयों व घरो में हम सभी को अग्निशमन व आपदा विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन का नंबर रखना चाहिए व सही पता व अगलगी के बारे में बताना चाहिए।सोसाइटी  सचिव शिवपूजन सिंह ने वेबिनार को होस्ट करते हुए कहा कि हरेक लोगों को आग बुझाने का तरीका पता होना चाहिए। वहीं पंचायत स्तर पर कम से कम दस लोगों को आपदा का प्रशिक्षण सरकार को देनी चाहिए।वेबिनार में कई सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं,शिक्षक व आमजनों ने भाग लिया।

अगलगी से बचाव को क्या करें क्या न करें*
बच्चे के भरोसे चूल्हा न छोडें।
बीडी सिगरेट पीकर इधर उधर न फेंके।
सुबह नौ बजे तक एवं शाम में हवा थमने पर खाना बनायें।
रसोई के पास पानी से भरी बाल्टी रखें।
गैस सिलिंडर में लगे आग को बालू रेत भिंगा हुआ जूट के बोरे से बुझाये।
शरीर में आग लगने पर न दौडे लेट कर आग बुझाने का प्रयास करें।
फसल अवशेष पराली को खेतों में न जलायें।
बिजली के तार को लूज न छोडें।
आग लगने पर घर से बाहर होकर शोर मचाकर  लोगों को आग लगने की जानकारी दें ।
अग्निशमन व स्थानीय प्रशासन को अगलगी की जानकारी दें।
गैस ,तेल व बिजली के आग पर पानी न डालें।
ईंधन  को हटाकर आग बुझायें।
आग से जख्म होने पर डाॅक्टर से सलाह लेने कि सुझाव दिए गए।
 
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post