बांका(रजौन): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमानत हाई कोर्ट द्वारा मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। बेल मिलने की खबर पर राजद प्रदेश महासचिव प्रो.उमाशंकर सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष बब्लू सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया है। उक्त दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जमानत पर न्यायालय द्वारा निष्पक्ष फेसले का सम्मान करते हुए कहा समाजवादी विचारधारा के पुरौधा के साथ -साथ गरीब दबे,कुचले ,
पिछड़ी,अनुसुचितजाति,जनजाति को अपने अधिकार,हक,की लड़ाई के लिए मुंह में आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव ही है। उनके जमानतपर सभी समाज के दबेकुचले,बंचित,शौसित,बुद्धिजीवी सभी वर्गों में खुशी है।ऐसे में राजद नेताओं ने कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए राजद परिवार रजौन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर लालू प्रसाद यादव के जमानत पर खुशी का इजहार घर पर ही करने, भीड़ ना जुटाने,घर पर सुरक्षित रहने कहा है।जमानत पर राजद के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश महासचिव प्रो.उमाशंकर सिंह, महेश्वरी मलय,दयानंद यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद यादव, मिलन यादव,संजय झा,पूर्व मुखिया जवाहर यादव,निलेशयादव,सुभाष चन्द्र यादव,भैरों सिंह कुशवाहा,मीडिया प्रभारी नितीश उर्फ नन्दूयादव,अरविंद यादव,सुरेश यादव,रामविलास पासवान,संजय यादव,प्रियरंजन कुमार,सिकंदर यादव,जनार्दन यादव,अंबिका सिंहआदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव