नवादा सहायक थाना परिसर में चैती दुर्गा पूजा,रामनवमी एवं रमजान को लेकर शांति समिति की हुई बैठक संपन्न

बांका(रजौन):चैती दुर्गा पूजा रामनवमी व रमजान को लेकर सहायक थाना नवादा बाजार में थानाध्यक्ष मु.नसीम खां के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे।बैठक के बाद थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जाड़ी कोविड 19 गाइडलाइंस के बीच चैती नवरात्र,रमजान एवं रामनवमी शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। वही इस क्रम में सैनिटाइजर एवं मास्क के साथ शारीरिक दूरी का पालन करने कहा गया है । शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगों को मिलकर सरकार के आदेशों का पालन करने भी कहा गया।चैती दुर्गा,रमजान एवं रामनवमी के मौके पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है।आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।कोरोना के कारण इस बार रामनवमी के दिन जुलूस नहीं निकालने का आदेश दिया गया है।बैठक में मौके पर अरुण कुमार सिंह,रामनारायण चौधरी,विमल कुमार गुप्ता, किशोर कुणाल,रविंद्र ठाकुर, भाजपा महामंत्री उत्तम सिंह,मु. तुलिम,बिंदेश्वरी यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post