बांका(रजौन):रजौन में कोरोना का कहर जारी है तीन पॉजिटिव फिर पाया गया है।शनिवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीम द्वारा शिविर लगाकर रजौन स्थित धौनी रेलवे स्टेशन पर 20 यात्रियों,थाना परिसर में 30 पुलिसकर्मियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 लोगों का कीट के माध्यम से कोरोना जांच किया गया।जिसमें धौनी रेलवे स्टेशन के यात्री जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट में रजौन थाना से फिर दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक रजौन बाजार लगाकर तीन हो गई है। रेलवे स्टेशन पर जांच के क्रम में मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन,डॉ.अमित कुमार,मृत्युंजय कुमार,धौनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार उपस्थित थे।जिससे बाजार वासियों में और हड़कंप मच गया है।वही उपरामा गांव में निकले संक्रमित के घर पहुंच कर सीओ निलेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन व पुलिस बल के सहयोग से संक्रमित जगह को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बांस बल्ला लगा दिया। इस प्रकार रजौन में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के बाद भी सरकारी गाइडलाइन के बाद मुख्य सड़क मार्ग रजौन बाजार,पुनसिया बाजार सात बजे के बाद भी देर रात नौ से 10 बजे तक खुली रहती है। इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार की शाम सीओ निलेश कुमार चौरसिया,प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार,अवर निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह सहित काफी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस ने रजौन बाजार व पुनसिया बाजार में मास्क बिना पहने एक दर्जन दुकान चलाने वाले व्यवसायियों,फुटपाथ पर फल सब्जी दुकानदारों कपड़े दुकानदारों से फाइन वसूले गए । इस मौके पर सीओ एवं थानाध्यक्ष ने सात बजे के बाद दुकान बंद करवाते हुए दिख रहे थे।इस बीच बिना मास्क पहनकर सड़क पर चलने वाले बाइक और वाहन चालकों से भी फाइन वसूले गए है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव