पुत्रो ने माता,पिता को घर से निकाला

 बांका (चांदन):बेटे की इच्छा लेकर जो मां बाप भगवान की दर पर माथा टेकता है। और उसी कलयुगी बेटे ने अपने ही मां बाप को भूखे पेट दर दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है।मामला चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 5 का है।जहां तीन बेटे के माता सुमित्रा देवी और पिता आनन्दकिशोर मंडल चार दिनों से भूखे पेट थाना की चक्कर लगा रहा है।उसके तीनो बेटो ने मिल कर अपने पिता की ख़रीदगी और पैतृक सम्पत्ति, सहित घर को अपने बीच यह कह कर बांट लिया कि तीनो मिलकर अपने पिता को खाना कपड़ा सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएंगे। कुछ दिनों तक अपने पिता को सारी सुविधा देने के बाद एक एक तीनो ने मां बाप को अलग कर दिया। चार दिनों के भूखे प्यासे बुजुर्ग दम्पत्ती अपने पुत्र धर्मेंद्र मंडल,मुचकुंद मंडल और बिपुल मंडल के खिलाफ आवेदन लेकर थाने का चक्कर लगा रहे है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि बुजुर्ग दम्पत्ति के आवेदन पर उसके तीनो पुत्रो को थाना बुलाया गया है।समझाबुझा कर सभी को माता पिता को रखने के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।नही समाधान होने पर समुचित कार्यवाई भी की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post