बांका (बौसी):जिले के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्पाद विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़ी लावारिस ऑटो से शराब बरामद की है।गश्ती दल का नेतृत्व मनीष सक्सेना कर रहे थे । उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी पक्की सड़क के किनारे एक मालवाहक ऑटो खड़ी है जिसके आसपस कोई भी व्यक्ति नहीं है इसी सूचना पर जब पूरी टीम वहां पहुंची तो एक मालवाहक ऑटो पूरी तरह से खाली दिख रहा था जिसपर सन्देह होने पर जांच कराया गया तो ऑटो में बने गुप्त तहखाने से 375 एमएल की 175 बोतल विदेशी शराब इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद की गयी ।उस लावारिश ऑटो को जप्त कर उत्पाद विभाग कार्यालय लाकर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। जिसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
