बांका (रजौन) : नवादा- धनकुंड दो थाना के सीमा एवं पश्चिम कोल्हनी - तथा पूरब कदवा नदी के केंद्र बिंदु पर अवस्थित रजौन प्रखंड सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान भक्ति यज्ञ 31 मार्च को कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई है।ज्ञान भक्ति यज्ञ के दूसरे- तीसरे दिन और रात दोनों पाली में कथा श्रवण के लिए आसपास ग्रामीण इलाके के
गोविंदपुर,मलही,सकहारा अड़सढा,नवटोलिया,मोहन पुर, शक्तिया,कोतवाली,भवानीपुर, बर्दिया चक आदि गांव के कथा प्रेमी भक्तगण श्रद्धालु काफी संख्या में जुट रहे हैं।कथावाचक मंदराचल- बनगांव निवासी डॉ महेशनंद जी महाराज के अमृत पान के ज्ञान के भक्ति सागर में डुबकियां लगा रहे हैं।शुक्रवार को दिवा कालीन सत्र में परीक्षित एवं भगवान वराह अवतार प्रसंग को सुंदर अद्भुत देव तुल्य झांकियों के साथ प्रस्तुत किया जा रहा था। अमृतवाणी के क्रम में कथावाचक ने कहा हर लोगों को समय परिस्थिति को देखते हैं भगवान का नाम जप तप योग साधना में ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा धर्म के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को भगवान हर परिस्थितियों में साथ देता है। उन्होंने कहा इस गांव में भागवत कथा दूसरी बार मेरे द्वारा कहा जा रहा है।विशेष तौर पर ग्राम वासियों एवं कथा श्रवण करने वाले भक्तजनों को सदैव अपने ईश्वर पर आस्था रखते हुए सदैव सत्य मार्ग पर रहने के लिए कह रहे थे।कथा के क्रम में श्रद्धालु भक्तजनों को श्री राधे- श्री राधे की जय घोष के बीच नाचते गाते जय जय जयकार कर रहे थे।ज्ञान भक्ति को संपन्न करने में पूरे ग्रामवासी तेज धूप गर्मी को देखते हुए प्रसाद रूपी भोजन पानी की व्यवस्था कर रखा है।भक्ति ज्ञान यज्ञ छह अप्रैल की रात श्री सीताराम विवाह महोत्सव के साथ संपन्न हो जाएगा।त्रिस्तरीय संभावित पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर संभावित मुखिया, सरपंच, जिला परिषद,वार्ड एवं पंच के सदस्यों ने भी अपनी हाजिरी लगाते जुगाड़ तंत्र जुटान में जुट गए है।यही कारण है कलश शोभायात्रा के दिन भी कई संभावित प्रत्याशियों को यज्ञ स्थल से लेकर धनकुंड धाम तक कलश शोभायात्रा के साथ पदयात्रा कर रहे थे।कई संभावित प्रत्याशियों ने अखबार में प्रकाशित करने के लिए स्थानीय संवाददाताओं से मोबाइल पर बात कर हाजिरी दर्ज कराने कह रहे थे।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट