बांका (चांदन):मोबाइल चोरी मामले में गिरफ्तार दो आरोपी में एक आरोपी नोनिया ग्राम निवासी रोहित यादव के जेल भेजने से पूर्व जांच में रिपोर्ट पोजेटिव आने पर थाना में मचा हड़कम्प। उस आरोपी को खुद थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा उसके घर नोनिया से पकड़ कर पुलिस वाहन से थाना लाया गया।जहां उसके साथ पकड़ा गया एक और आरोपी मो साहिल को भी एक साथ हाजत में रखा गया था। और पूछताछ के बाद दोषी पाते हुए दोनो को बांका ले जाने से पूर्व अस्पताल में जांच कराने के बाद रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया।इससे पूरे थाना को तत्काल फिर बन्द कर दिया गया है एंव पूरे थाने को सेनेटराइज कराने की मांग की जा रही है।साथ ही रोहित के सम्पर्क में आने वाले सभी लोग,पुलिस, चौकीदार सभी दहशत में है।और जल्दी ही अपनी जांच कराने की फिराक में है।
