रजौन बांका: प्रखंड में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन विस्तारित ही होते जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 वैश्विक महामारी से अब तक पुनसिया,बनगांव,मोरामा,उपरामा,बरौनी,आसमानीचक,पीपराडीह,मोहना,रजौन नवटोलिया,रजौन
बाजार,कठौन,खैरा,खिडडी,अमहारा सहित ग्रामीण इलाके के कई गांव प्रभावित हो चुका है।वर्तमान समय में बनगांव,पुनसिया,पीपराडीह गांव में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अधिक रहने की वजह से शुक्रवार को सीओ निलेश कुमार चौरसिया,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर तीनों गांव के संक्रमित टोले को बॉस बल्ला बैनर लगाकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके पूर्व भी राजौन थाना चौक बस स्टैंड पश्चिम स्थित प्राचार्य कॉलोनी,रजौन थाना,उपरामा गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है। शुक्रवार को धौनी रेलवे स्टेशन में आठ यात्रियों की सैंपलिंग लिया गया। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं।जबकि रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 80 लोगों का सैंपलिंग लिया गया।सेंपलिंग में दिल्ली से आए प्रवासी सहित चार को पॉजिटिव केस पाया गया है।इस प्रकार रजौन प्रखंड में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 44हो गई है। बीएचएम राजेश रंजन ने बताया है कि गुरुवार को सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव में विशेष मेडिकल टीम भेजकर 86 ग्रामीणों का कोरोना सेंपलिंग लिया गया था। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए थे। इस प्रकार ओरहारा गांव में 49 लोगों के सैंपललिंग में सभी नेगेटिव पाए गए थे ।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव