निजी स्कूल चलाने की अनुमति के लिए बैठक

 बांका (चांदन): प्रखंड मुख्यालय के सभी निजी विद्यालय और कोचिंग संस्थान के संचालकों की एक बैठक मंगलवार को एबीसी विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से कोरोना जैसी महामारी के दौरान सरकार द्वारा एक बार फिर से  स्कूल और कोचिंग को बंद कर दिए जाने के मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही साथ बताया गया कि कोचिंग और स्कूल के बंद हो जाने से बच्चों की शिक्षा पर इसका बुरा असर पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइन की पढ़ाई भी करने में सक्षम नहीं है। इसलिए सरकार को चाहिए कि ऐसे निजी कोचिंग और स्कूल को सुविधा प्रदान करते हुए शिक्षकों को आर्थिक मदद करें। साथ ही साथ कोरोना गाइड लाइन का हर संभव पालन करते हुए स्कूल में पढ़ाई जारी रखने का आदेश दे। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। इस बैठक में प्रखंड के सभी निजी विद्यालय के प्राचार्य प्रबंधक और कोचिंग संस्थान के प्राचार्य और प्रबंधक भी उपस्थित थे। उन लोगों ने इसके लिए एक आवेदन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, और जिला अधिकारी को भेजने का भी निर्णय लिया। साथ ही साथ सरकार से मांग किया है कि 12 तारीख के बाद उन्हें कोरोना नियम का पालन करते हुए पढ़ाई की अनुमति देने की मांग किया गया।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post