बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के दो वार्डो में दो कोरोना पोजेटिव मिलने से प्रखंड में एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। इसकी सूचना मिलते ही खुद अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य और थाने से स अ नि मुखराम सिंह आरक्षी बलो के साथ सड़को पर लाठी लेकर उतर गए। और आने जाने वाले पैदल सहित देवघर- चांदन पक्की सड़क पर गुजरने वाली सभी गाड़ियों के यात्रियों के मास्क की जांच की गई। साथ ही साथ बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल और साइकिल वालों को भी मास्क के लिए प्रेरित किया गया ।जबकि 3 दर्जन से अधिक लोगों को मास्क के लिए जुर्माना भी काटा गया। इस अभियान के बाद लोगों ने काफी समझदारी दिखाई ।और सभी सड़कों पर मास्क लगाकर ही पार होने लगे। यही नजारा वाहनों में भी दिखाई देने लगा सभी छोटे-बड़े वाहन में यात्री सहित वाहन चालक मास्क लगाकर आते जाते दिखाई दी।प्रखंड मुख्यालय में दो पोजेटिव मिलने के बाद अंचलाधिकारी ने बताया कि जल्दी ही दोनों जगहों को सील किया जाएगा। और वहां से बाहर निकलने और अंदर जाने वालों को रोक दिया जाएगा। साथ ही साथ मुख्यालय में लगने वाले दो दिवसीय हाट को बंद करने के लिए भी वरीय पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
बांका जिले की झारखण्ड सीमा पर बसे चांदन प्रखंड मुख्यालय में तीन पोजेटिव मिलने से हड़कम्प,शुरू हो गया मास्क जांच।
byआमोद कुमार दुबे
-
0