वाहन जांच के दौरान मुंगेर के एक नेताजी को मंहगा पड़ गया पुलिस से उलझना।भरना पड़ा जुर्माना।

 बांका (चांदन):देवघर-कटोरिया पक्की सड़क पर जब चांदन थानाध्यक्ष औऱ अंचलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी वक्त देवघर की ओर से एक स्कॉर्पियो को पुलिस बल द्वारा रोक कर जांच किया गया।जिसमें चालक को बिना मास्क होने के कारण 50 रु जुर्माना देने को कहा गया। इसी बात को सुनकर वाहन में बैठे नेता जी को गुस्सा आ गया उन्होंने अपना सारा गुस्सा पुलिस पर निकालना शुरू किया फिर तो पुलिस भी रूप में आ गई और उससे उसका परिचय पूछ लिया । उसने नेता ने अपना नाम कृष्ण मुरारी सिंह बेहरार जिला मुंगेर का मुखिया बताया। फिर तो अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य मैं उसे समझाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की जवाबदेही अधिक होती है इसलिए उन्हें जुर्माना की राशि देनी ही होगी। इसी पर हुए अन्य पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। बाद में कागजात जांच होने पर उनका इंश्योरेंस भी फेल पाया गया। 


अपने आप को फेरे में पड़ता देख कर नेता जी का पसीना छूट गया और वह मास्क के जुर्माने की राशि जमा कर किसी प्रकार अपना जान बचाकर वहां से निकल गए।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post