बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के डाकघर में हर प्रकार की सुविधा से लोगो को बंचित रहना पड़ रहा है।इस डाकघर में करीब साल भर से रेवेन्यू टिकट औऱ पोस्टल आर्डर का अभाव चल रहा था। लेकिन अब एक सप्ताह से पैसे की जमा,निकासी,के साथ रजिस्ट्री भी बन्द कर दिया गया है।जिससे लोगो को रजिस्ट्री लिए कटोरिया या देवघर झारखंड जाना पड़ता है।इतना ही नही रेवेन्यू टिकट भी खुले बाजार में कई गुणा दामो पर बेचा जा रहा है। जबकि इस मंहगाई औऱ शादी विवाह के मौसम में पैसे की निकासी नही होने से लोगो की परेशानी बढ़ गयी है।खास कर पेंशन पाने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रही है। इस सम्बन्ध में पूछने पर पोस्टमास्टर सन्दीप कुमार ने बताया कि डाकघर की समस्या के लिए बाहर नोटिश लगा दिया गया है।इस डाकघर में कोर बैंकिंग का काम चल रहा है।इसलिए मशीन को बाहर भेज दिया गया है।मशीन को तैयार होकर आने में करीब दो सप्ताह का समय जरूर लगेगा। तब तक सारी सुविधा बन्द रहेगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...