बांका (चांदन): थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा मंगलवार को सुबह से ही चलाए जा रहे विशेष वाहन अभियान में पांडेडीह के पास कई आटों और एक बस में गहन छापामारी करने पर तीन अलग अलग ग्रुप से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है। इस कारोबार में 9 महिला और एक पुरुष के पास से विभिन्न झोला,बेग,औऱ अन्य सामानों के छिपाकर रखा गया शराब बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि सुबह से पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पाण्डेयडीह के पास जब वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। जिसमे स अ नि जितेंद्र तिवारी,संजय कुमार, शामिल थे। उसी समय देवघर की ओर से आने वाली कई आटों की जांच में पांच महिला को अपने पास रखें शराब बरामद होने पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उसी के निशानदेही पर अन्य वाहनों की जांच में गहनता लाई गई, और चार और महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा गया। जबकि एक पुरुष भी शराब के साथ धर दबोचा गया। पकड़ी गई महिलाओं और पुरुष के पास से कुल 578 बोतल शराब विभिन्न कंपनियों का बरामद किया गया। जबकि इसकी कुल मात्रा 178, 950 लीटर होता है। शराब के साथ पकड़ी गई महिलाएं जमालपुर और पूर्वसराय मुंगेर जबकि पुरुष असरगंज मुंगेर का निवासी बताया जाता है। सभी पकड़े गए आरोपी से इस मामले के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।साथ ही इनलोगो के सरगना का भी पता लगाया जा रहा है। सभी पर मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर बांका न्यायालय भेजा जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिह भी देर शाम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने थाना आ रहे है।
578 बोतल शराब के साथ 9 महिला एक पुरुष गिरफ्तार
byआमोद कुमार दुबे
-
0
